फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांसे की बिक्री घटी, ट्राईप्लाई की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं कीमत भी इधर बढ़ी है। पिछले दो-तीन माह में कांसे के बर्तनों की कीमत 2200 से बढ़कर करीब 3500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके चलते इसकी बिक्री घटकर 30 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन

लखनऊ। महंगाई ने बर्तन बाजार में ग्राहकों की पसंद बदल दी है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ट्राईप्लाई के बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ी है। कढ़ाई, फ्राई पैन, तवा और कुकर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं कांसे के बर्तन रोज की खरीदारी से निकलकर खास मौकों और पारंपरिक इस्तेमाल तक सीमित होते जा रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक, पिछले दो-तीन माह में कांसे के बर्तनों की कीमत 2200 से बढ़कर करीब 3500 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे इनकी बिक्री घटकर करीब 30 फीसदी रह गई है। इसके मुकाबले ट्राईप्लाई के बर्तनों की मांग बढ़ी है। ये तीन परतों से बने होते हैं। स्टील की दो परतों के बीच एल्युमिनियम की परत होती है। इससे गर्मी समान रूप से फैलती है और खाना जल्दी पकता है। बर्तन मजबूत, टिकाऊ और साफ करने में आसान होते हैं। कारोबारी नितेश अग्रवाल के अनुसार, बाजार में ट्राईप्लाई की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी है।
विज्ञापन

डिजाइन वाली प्लेटों की मांग
भूतनाथ के बर्तन विक्रेता माइकल बंसल ने बताया कि साधारण स्टील प्लेटों के बजाय ग्राहक अब रंगीन और डिजाइन वाली क्रॉकरी प्लेटों के सेट पसंद कर रहे हैं।

नए डिजाइन में कॉपर की बोतल

कॉपर की बोतलों में भी नए डिजाइन बाजार में आए हैं। मैट फिनिश, हैंडल और अलग आकार वाली बोतलों की मांग बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार, इनकी बिक्री में करीब 50 फीसदी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें