फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यदायी से तैनात नगर निगम के छह हजार कर्मचारियों को बढ़ेगा वेतन

विज्ञापन
बैठक करते नगर निगम के अ​धिकारी और कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम में कार्यदायी संस्थाओं के जरिये काम कर रहे करीब छह हजार कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा। अभी तक उनको 388 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है, जिसे अब 423 रुपये 88 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से किया जाएगा। इसकी सहमति बुधवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के साथ हुई अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह की बैठक में बनी। इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ व नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा व महामंत्री शमील एखलाक ने बताया कि कर्मचारियों की 30 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन से वार्ता हुई, जिसमें श्रम विभाग के 23 मार्च को वेतन बढ़ाने के शासनादेश को लागू करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिपिक पद व अन्य संवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति, साल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि का भुगतान, कर्मचारियों की गुम सेवापुस्तिका फिर से बनाने, सामूहिक बीमा योजना पालिसी लागू करना, सेवाकाल में कर्मचारियों की पत्रावली का परीक्षण, दिव्यांग व अस्वस्थ महिला कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विचार, कार्यदायी संस्थाओं से तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर और शिक्षकों के वेतन में असमानता दूर करना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के अग्रिम भुगतान कार्यवाही का सरलीकरण किए जाने पर सहमति बनी है। इस बैठक में नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, यूपी नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह व नगर निगम कर्मचारी नेता शशि मिश्र व कैसर रजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें