उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक वर्कशॉप इन्स्ट्रक्टर्स एसोसिएशन की प्रांतीय
बैठक में वर्कशॉप अनुदेशकों को 10 साल की सेवा पर 4600 रुपये के स्थान पर
4800 रुपये देने समेत सात सूत्री मांगों को उठाया गया।
रविवार को राजधानी
के राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक परिसर में हुई बैठक में वर्कशॉप अधीक्षक के
पद को 14 वर्ष की सेवा पर 75 प्रतिशत पदोन्नति तथा 25 प्रतिशत लोक सेवा
आयोग के माध्यम से भरने आदि मांगों को उठाया गया।
उधर, कम्युनिटी डवलेपमेंट
थ्रू पॉलीटेक्निक योजना के अंतर्गत संविदा प्रशिक्षक एवं कर्मचारियों की
बैठक में लखनऊ मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार ने उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन
की चेतावनी दी गई।