फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा मानदेय, खाने के पड़े लाले

Sat, 03 May 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान को रफ्तार देने के लिए संविदा पर रखे गए कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक लेखाकारों को तीन से चार महीने बाद मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इनके लिए परिवार का खर्च चलाना मुहाल हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से कहने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा के कामों को करने के लिए प्रदेश में 880 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 880 सहायक लेखाकार, 1787 इंटिनरेट टीचर (विशेष शिक्षक) 63 और फिजियोथेरेपिस्ट रखे गए हैं।
विज्ञापन


जिलेवार इन कर्मियों को कार्यदायी संस्था के माध्यम से रखा गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक लेखाकार ब्लॉकों के सारे काम निपटाते हैं।

इनके सहारे ब्लॉक संसाधन केंद्रों की कार्यप्रणाली चल रही है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से इन्हें समय से वेतन नहीं मिल पाता।
कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक लेखाकारों ने सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को शिकायती पत्र भेजकर मानदेय का नियमित भुगतान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें