फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती

Sat, 03 May 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के पुरोधावतार जमदग्नि पुत्र भगवान परशुराम की जयंती बृहस्पतिवार को नगर में धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजनों में ब्राह्मणों और समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।

अक्षय तृतीया के दिन ही मध्यान्ह के समय में भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था।
अमीनाबाद के घंटाघर पार्क में आयोजित समारोह में लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन किया।

अभा ब्राह्मण महासभा के शहर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष कनुप्रिया ने कहा कि ब्राह्मण बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग का इंतजाम किया जाएगा।

अखिल भारतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आलमबाग सुंदरनगर में भी परशुराम जयंती मनाई गई।

आचार्य द्रोण विचार संस्थान की ओर से बाबा गोमती दास स्थल ठाकुरगंज में भी भगवान परशुराम की जयंती पर वक्ताओं ने विचार दिए।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश प्रभारी वंदना चतुर्वेदी के नेतृत्व में दारुलशफा के शांति वरदानी मुरादी हनुमान मंदिर में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें