फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एफजी डिग्री कॉलेज में दो महीने से वेतन का संकट

Thu, 03 Aug 2023 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में कार्यरत 75 शिक्षक, 35 कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

प्रबंधतंत्र, प्राचार्य से बातचीत का भी नहीं निकला नतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में दो महीने से शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिससे सभी लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है। समस्या को लेकर कई बार प्राचार्य और प्रबंध तंत्र से वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। जल्दी ही कोई हल नहीं निकला तो मामला गंभीर हो सकता है, क्योंकि शिक्षक संघ ने आंदोलन का मन बना लिया है।
फिरोज गांधी महाविद्यालय में लगभग 75 शिक्षक एवं 35 शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला है। एक महीना इंतजार के बाद वेतन नहीं मिला तो जुलाई से शिक्षकों ने बातचीत शुरू की। कई बार प्राचार्य से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद प्रबंध तंत्र से भी बातचीत के बाद कोई हल नहीं निकला तो शिक्षकों में आक्रोश पनपने लगा। हालांकि अभी कोई शिक्षक खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन जल्दी ही आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। दबी जुबान से बताते हैं कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण काफी समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को पास करना होता है, जिसके लिए प्रबंधन और प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से बिल बनाकर भेजा जाता है। प्रबंधन को लेकर कुछ अड़चनें आ रही हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि अभी हम लोग इंतजार कर रहे हैं। अगर वेतन नहीं मिला तो जल्दी ही बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उधर, प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव ने बैठक में व्यस्त होने की बात कहकर कुछ भी बताने से इंकार किया। दूसरी तरफ प्राचार्य प्रो. मनोज त्रिपाठी ने यह कहते हुए बात टालने की कोशिश की कि कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें