फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम में महिलाओं की हालत पैर की जूती जैसी: साक्षी महाराज

Sat, 16 Apr 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं पर बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, साक्षी ने कहा है कि इस्लाम में महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार मिलें, इसके लिए कोर्ट को दखल देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस्लाम में महिलाओं की हालत पैर की जूती की तरह है, उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार मिलने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए।

वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का चुनावी एजेंडा राम मंदिर नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें