फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होली पर साधु-संतों ने रामलला व हनुमंत लला संग खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल

Wed, 20 Mar 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेसी, अयोध्या

सार

रामनगरी में साधु-संतों ने रामलला के साथ होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की और रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी में निशान पूजन के साथ शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
अयोध्या में भक्तों ने रामलला संग होली खेली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगभरी एकादशी पर बुधवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवान राम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंग गए हैं। इस बार रंगोत्सव के उल्लास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी भी बयां हो रही है। मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की।

विज्ञापन


रंगभरी एकादशी पर्व पर परंपरागत रूप से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन व शृंगार के बाद अबीर-गुलाल लगाया गया फिर हनुमान जी के निशान व छड़ी की पूजा-आरती की गई। नागा साधुओं ने अपने आराध्य हनुमंतलला को अबीर-गुलाल चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित करने के बाद शोभायात्रा निकाली।

ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती : चयन सूची रद्द करने के खिलाफ फैसला सुरक्षित, आदेश के खिलाफ सुनवाई पूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पूर्व मंत्री गायत्री और सेवानिवृत्त आईएएस लोकायुक्त जांच में मिले दोषी, नियम विरुद्ध परमिट देने का मामला
विज्ञापन


संतों ने हनुमंतलला को अबीरगुलाल अर्पित कर रामनगरी में रंगोत्सव के आगाज की अनुमति मांगी। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आराध्य की भक्ति में लीन नजर आए। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा  तो संतों के संग भक्त भी आस्था में मग्न होकर नृत्य करते दिखे।

उसके बाद नागा साधुओं की टोली सड़कों पर निकली, संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, विभिन्न करतब भी दिखाए। रास्ते में जो मिला उसे अबीर-गुलाल लगाया इसे लोग हनुमान जी का प्रसाद समझकर आनंदित होते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें