फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गंगा साफ न हुई तो देश की जनता मोदी को माफ नहीं करेगी'

Wed, 17 Feb 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बड़े-बड़े हवाई अभियानों, बातों और दौरों से गंगा साफ नहीं होगी। इसके लिए केंद्र सरकार को काम करना होगा। अगर गंगा साफ नहीं हुई तो देश की सवा सौ करोड़ जनता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी।’
विज्ञापन


ये बातें पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को नाराजगी जताते हुए पत्र भी लिख चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र की वादा खिलाफी पर चला रहे हैं अभियान

स्वामी अधोक्षजानंद ने कहा, केंद्र सरकार और उसके नुमाइंदे बड़ी-बड़ी बातें और वादे करके सत्ता में आए, लेकिन जब उन वादों को पूरा करने का वक्त आया तो हर दूसरे दिन तरह-तरह के किस्से सामने लाकर बचा जा रहा है। इससे संत समाज में आक्रोश है।

सरकार को चाहिए कि गंगा की सफाई करने और गोहत्या रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर एक अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वे मथुरा होते हुए असम जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें