विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। खासतौर से ये संत अयोध्या मुद्दे को लेकर नाराज थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी से संतों ने मोदी को जिम्मेदार ठहराया।
गुरुवार को आयोजित हुई विहिप की बैठक में संतों ने कई बड़े सवाल भी उठाए। संतों का कहना था कि राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी 'मन की बात' क्यों नहीं करते। संतों ने आगे ये भी कहा कि दुनिया के हर देश में जाकर सेल्फी लेने के शौकीन पीएम मोदी ने अभी तक राम जन्मभूमि के सामने सेल्फी नहीं ली है। वो यहां सेल्फी क्यों नहीं लेते।
विहिप के मार्गदर्शक मंडल की बैठक की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की। इसमें नरेन्द्रानंद सरस्वती, डॉ.रामविलास वेदांती, महंत सुरेश दास, नरेन्द्र सरस्वती, महंत कमल नयन दास, विजय राम दास, सुदर्शनाचार्य माधवाचार्य, गोपाल जी महाराज, रामरतन दास, संतोष दास सतुआ बाबा, महंत जगत रामदास, शत्रुघ्न दास, चंपत राय, स्वामी अजनेशानंद आदि मौजूद थे।