फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर से सैफई महोत्सव का आगाज

Sun, 22 Dec 2013 01:22 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव 26 दिसंबर से आठ जनवरी तक होगा। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सैफई महोत्सव ग्रामीण अंचल की प्राचीन कला और संस्कृति को बनाए रखने की दिशा में यह अभिनव प्रयास है।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन हनुमान जी की मूर्ति स्थापना, देवी जागरण एवं हवन पूजन के साथ ढाई हजार बच्चों द्वारा एक सुर एकताल की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सैफई महोत्सव में मुलायम सिंह की मौजूदगी में दो और तीन जनवरी को क्षेत्रीय कुश्ती दंगल मा. चंदगीराम स्टेडियम में होगा।

सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव जी की उपस्थिति में 29 दिसंबर को स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा होगी।

महफि ल-ए-कव्वाली 30 दिसंबर को और कवि सम्मेलन चार जनवरी को होगा। 31 दिसंबर को राजू श्रीवास्तव की कामेडी और नव वर्ष के स्वागत में आतिशबाजी होगी।

एक जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर नाइट और पांच जनवरी को साइकिल मैराथन कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

27 से 29 दिसंबर तक श्रीमती मूर्ति देवी स्मृति बैडमिटंन टूर्नामेंट और दो से पांच जनवरी तक वॉलीबाल टूर्नामेंट होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें