साईं भोपाल ने की जीत से शुरुआत, शांति फाउंडेशन को 2-0 से किया पराजित
साईं भोपाल ने लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप में शानदार आगाज करते हुए बृहस्पतिवार को शांति फाउंडेशन को 2-0 से पराजित कर दिया।
जबकि दूसरे मुकाबले में साईं लखनऊ की टीम किसी कारण से नहीं आ सकी। इसके बाद लखनऊ हॉस्टल को वाकओवर मिल गया है।
गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम पर चार दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन साईं भोपाल की टक्कर शांति फाउंडेशन से थी।
साईं भोपाल की टीम से वार्तिका ने 13वें और कंचन 46वें मिनट में गोल दागकर मुकाबले को 2- 0 से अपने नाम कर लिया है।
प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुक्रवार को एनईआर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मुकाबला मेरठ का झांसी से होगा।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर पवन सिंह चौहान, निदेशक एसआर इंस्टीट्यूट व साईं की निदेशक रचना गोविल भी मौजूद थी।
विजेता साईं भोपाल को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि पराजित टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।