फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मौसम विभाग के रेड अलर्ट पर, कई और जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 28 Jul 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इन जिलों में वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है। वहीं भारी बारिश परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों की सुप्तावस्था से निकलकर मानसून ने कहीं-कहीं बहुत तेज रफ्तार पकड़ा हुई है। यही वजह है कि प्रदेश के कई इलाके रेड, आरेंज व यलो अलर्ट पर आ गए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है। वहीं भारी बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए वहां के लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बस्ती, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया,देवरिया, गोरखपुर,संत कबीरनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बारबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के कई इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें