फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा सिर्फ डंडे से नहीं, समझदारी व तकनीक से भी होती है : श्रिया पिलगांवकर

Fri, 06 Jun 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने बृहस्पतिवार को 1090 पावर लाइन की कार्यप्रणाली समझी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। प्रसिद्ध अभिनेता सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी व अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर बृहस्पतिवार को वेब सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (डब्लूपीएल) के मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने 1090 महिला पावर लाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया और तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्रिया इस वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो महिला अपराधों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “सिर्फ डंडा या कानून नहीं, बल्कि भावनात्मक सहयोग, जन-जागरूकता और तकनीकी दक्षता के समन्वय से ही महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।”
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा पद्मजा चौहान ने श्रिया को डब्लूपीएल-1090 की जागरूकता सामग्री और स्मृति चिह्न भेंट किया। मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला, एडीशनल एसपी विजय त्रिपाठी, डिप्टी एसपी विनोद यादव और ओएसडी डॉ. शिल्पी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें