चांद का दीदार करते मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली
- फोटो : अमर उजला
लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रविवार 29 मोहर्रम को इस्लामिक माह सफर का चांद नहीं होने का एलान किया।
उन्होंने बताया कि सफर माह की पहली तारीख एक अक्तूबर होगी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी यही एलान करते हुए बताया कि हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।