फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई कर्मचारियों ने उठाई ठेका प्रथा समाप्त करने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जंयती की पूर्व संध्या पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की ओर नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में गोष्ठी ओर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संघ ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, खाली पदों पर भर्ती करने सहित 11 सूत्रीय मांगपत्र भी दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर सफाईकर्मियों की भर्ती की जाए। 17-18 वर्ष पुराने संविदाकर्मियों को नियमित किया जाए। स्वच्छकार समाज के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की प्रतिमा लगवाई जाए। इस मौके पर मौजूद महापौर सुषमा खर्कवाल ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, भाजपा नेता अभिजात मिश्रा, यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि आदि कई जिलों से आए संघ क पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें