फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें भाषण, जिसमें साध्वी ने बोली आपत्तिजनक बातें

Thu, 19 Mar 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप की ओर से बहराइच में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंची साध्वी प्राची ने जमकर ‘आग उगली’। साध्वी ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट कहा तो एक खास समुदाय पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


विपक्षियों पर हमला बोलते हुए साध्वी ने कहा कि उन्होंने नारा दिया, ‘हम दो हमारे दो ‘बंग्लादेसियों को आने! जिन सरकारों ने देश पर शासन किया उन्होंने बंग्लादेसियों को देश में शरण दी और बंग्लादेशी ऐसे पसर गए देश की धरती पर जैसे उनके बाप की धर्मशाला है।’

साध्वी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया वहीं कहा कि वोट देने सहित सारी सुविधाएं उन्हीं को दी जाएं जिनके दो बच्चे हों।
विज्ञापन


साध्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके 10, 20, 30, 40 बच्चे हों, उनसे सारी सुविधाएं वापस ले ली जाएं।

उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की जेल से रिहाई की वकालत की। उन्होंने कहा, सन्यासिन जेल में सड़ रही है और आतंकियों को छोड़ा जा रहा है।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक खास बिरादरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया साथ ही एक खास समुदाय के लिए कई आपत्तिजनक बातें कहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

वी‌डियो में देखें क्या बोली साध्वी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें