मुठभेड़ के बाद मौके पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी एनपी सिंह, स्वाट निरीक्षक व अन्य।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर साधु यादव से बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसओजी, स्वाट सर्विलांस व थाना महोली पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में साधु यादव के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।