फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस की खातिर रातों की नींद कुर्बान

विज्ञापन
गैस के लिए परेशान लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित नाउवा खेड़ा गांव में रसोई गैस के लिए मची त्राहि-त्राहि अब सड़कों पर हंगामे और पुलिसिया दखल तक पहुंच गई है। हालात इतने बदतर हैं कि लोग चटाई बिछाकर और मच्छरदानी लगाकर रातें गुजार रहे हैं, लेकिन बुकिंग के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ गैस एजेंसी (60 फीट रोड) के उपभोक्ताओं का दर्द मंगलवार को उस समय फूट पड़ा जब आपूर्ति की गाड़ी केवल 70 सिलिंडर लेकर पहुंची, जबकि कतार में 250 से ज्यादा लोग खड़े थे। गुस्से में आए लोगों ने गाड़ी को यह कहकर लौटा दिया कि सिलिंडर बंटेगा तो सबको मिलेगा, वरना किसी को नहीं।
हंगामे की सूचना पर सुबह करीब 10:35 बजे पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कतार में आगे खड़े लोगों को सिलिंडर बांटना शुरू किया गया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी केवल 50-60 सिलिंडर भेज रही है, जबकि मांग कई गुना ज्यादा है। प्रशासन और एजेंसी की इस अव्यवस्था ने आम जनता को ''''सड़क पर सोने'''' को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

इन्होंने बताई परेशानी
दुबग्गा निवासी रामेश्वर प्रसाद तीन दिनों से लाइन में डटे हैं। घर से मच्छरदानी और पानी की बोतल लेकर आते हैं और मैदान में रात भर सोते हैं। तीन दिन कतार में लगने के बाद मंगलवार को उनका 18वां नंबर आया, तब जाकर उन्हें गैस मिल सकी। वहीं, सुल्तान ने बताया कि तीन दिन से कतार में खड़े रहने के बावजूद आज भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। श्रीपाल ने बताया कि रात 2 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन उनका नंबर 118वां था, जबकि स्टॉक केवल 70 सिलिंडरों का ही आया।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

गैस के लिए परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें