फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसी पर बुरी नजर रखता था सचिन, नहीं माना तो मार डाला

Thu, 04 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ब्रजेश सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के इंद्रपुरी निवासी आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन की हत्या के मामले में आरोपी मामा ब्रजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि सचिन उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण उसने सचिन की प्लास्टिक के स्ट्रैप से गला कसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया स्ट्रैप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, सचिन के पिता रामशंकर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूछताछ में ब्रजेश ने भांजे की हत्या की बात कबूल की।

उसने बताया कि सचिन उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। सोमवार देर रात खेत में शराब पीने के बाद दोनों में इसी बात पर विवाद हुआ। गाली-गलौज के बाद ब्रजेश ने सचिन का गला कस दिया। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। वहीं, शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सचिन के परिजनों ने वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ब्रजेश सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें