फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ऑफिस के बाद सड़कों के किनारे व साइन बोर्ड पर भी दिखेगा भगवा रंग, लगेगी योगी-केशव की तस्वीर

Sat, 11 Nov 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम ऑफिस को भगवा रंग में रंगने के बाद योगी सरकार गांव के साइन बोर्ड और पीडब्‍ल्यूडी की सड़कों के किनारों को भी भगवा रंग में रंगने जा रही है। अब ग्रामीण सड़कों के साइन बोर्ड भगवा रंग के होंगे। इन पर एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ व दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर होगी। वहीं, जिला मुख्यालय से जुड़ी सड़कों को हरे रंग से रंगा जाएगा।
विज्ञापन


साइन बोर्ड के ऊपरी हिस्से का रंग भगवा जबकि नीचे का हिस्सा हरे रंग में होगा। इस हरे रंग वाले हिस्से पर ही लोकेशन मैप और जिला मुख्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग को दर्शाया जाएगा। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही लागू किया जाएगा। सरकार ने एक महीने में 18 हजार से ज्यादा सड़कों पर इन साइन बोर्ड को लगाने का फैसला किया है।

ठेकेदार का नाम व लागत की भी होगी जानकारी
साइनबोर्ड पर सड़क का नाम, इसका निर्माण करने वाली संस्‍था और ठेकेदार का नाम भी अंकित होगा। इसके साथ ही इसके निर्माण में आई लागत व समय की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


साइन बोर्ड को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि रात में इन पर रोशनी पड़ने पर यह चमकते नजर आएं और कंट्रास्ट होने के कारण लोगों अपनी ओर आकर्षित करें। ऐसा कहा जा रहा है कि सड़कों के किनारे दिखने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगने पर सीएम योगी अखिलेश को दे चुके हैं जवाब

- फोटो : ANI
सीएम ऑफिस को भगवा रंग में रंगने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा तंज कसे जाने पर योगी ने जवाब दिया था कि लोगों का क्या है, उनका बस चले तो वह सूर्य और अग्नि का रंग भी बदलवा दें, क्योंकि इन दोनों की रोशनी का रंग भी तो भगवा है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि भगवा रंग को किसी धर्म या जाति के दायरे में नहीं बांधा जा सकता है। यह रंग तो शौर्य व प्रगति का सूचक है और यूपी इस समय प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्राचीन काल से ही इस रंग को आगे बढ़ने की शक्ति व प्रेरणा देने वाला रंग कहा जाता है। फिर भी कुछ लोग इस रंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें