फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे राई, चना, मटर, गेहूं के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रबी फसलों की बोआई के लिए कृषि विभाग ने जिले के किसानों को गेहूं, चना, मटर, मसूर और राई का बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई के लिए अनुदान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि विभाग ने कुल 6590 क्विंटल गेहूं, 40 क्विंटल चना, 29 क्विंटल मटर, छह क्विंटल मसूर और 13 क्विंटल राई के बीज की व्यवस्था की है। ब्लॉकवार आवंटन के अनुसार बीज को संबंधित कृषि बीज भंडारों पर भेज दिया गया है, जहां से वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार बीज वितरण (क्विंटल में)
ब्लॉक -
गेहूं
- चना
- मटर -
मसूर -
राई
बीकेटी - 1250
- 7
- 5
- 1
- 2.10

मोहनलालगंज - 1400
- 7
- 5
- 1
- 2.05

गोसाईगंज - 1250
- 7
- 5
- 1
- 2.10

सरोजनीनगर - 1200 -
7
- 5
- 1
- 2.10

माल
- 400
- 3.25
- 2.50
- 0.50
- 1.35

मलिहाबाद - 490
- 3.25
- 2.50
- 0.50
- 1.35

काकोरी
- 400
- 3.25
- 2.50
- 0.50
- 1.35

चिनहट (सेमरा) - 200
- 2.25
- 1.50
- 0.50
- 0.60
यह है बीज की विक्रय दर
गेहूं - 4,680 रुपये प्रति क्विंटल
चना - 10,320 रुपये प्रति क्विंटल
मटर - 7,093 रुपये प्रति क्विंटल
मसूर - 11,050 रुपये प्रति क्विंटल
राई/सरसों/तोरी - 10,847 रुपये प्रति क्विंटल
अलसी - 10,712 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें