फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को भा गई मेडिकल मोबाइल यूनिट, एक महीने में देखे गए 33945 मरीज

Tue, 19 Mar 2019 09:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मेडिकल मोबाइल यूनिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक महीने पहले शुरू की गई मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) ग्रामीण को भा गई है। विभिन्न जिलों में 80 एमएमयू को ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज पहुंचाने के लिए लांच किया गया था। एक ग्रामीण क्षेत्र में ये प्रत्येक 15 दिन बाद पहुंचती है। प्रदेश में 33945 मरीजों को इस मोबाइल यूनिट से इलाज मुहैया कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


अप्रैल माह के अंत तक 170 मेडिकल मोबाइल यूनिट से ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज मुहैया कराया जाएगा। एक महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इन मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से इन सचल अस्पतालों का संचालन करने वाले जितेंद्र वालिया ने बताया कि  अब तक 53 जिलों में 80 एमएमयू चल रही हैं। 18 फरवरी से 18 मार्च तक कुल 33945 मरीज देखे गए और 3425 मरीजों की जांच की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमएमयू को कहां जाना है ये जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी तय करते हैं। ऐसे ग्रामीण इलाके जहां से सीएचसी व पीएचसी दूर हैं, उन जगह का चयन मरीजों तक उपचार पहुंचाने के लिए किया जाता है। मरीज का पंजीकरण करके डॉक्टर, लैब टेकभनीशियन, नर्स उसे इलाज मुहैया कराती हैं। जांच के साथ ही संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग, ईसीजी व खून की शुरुआती जांचों की सुविधा भी इसमें दी जाती है। 

जितेंद्र वालिया ने बताया कि राजधानी लखनऊ के 25 गांवों के 1521 ग्रामीणों को फ्री इलाज मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें