फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रुपहले पर्दे पर दिखेगा बाबा नीब करौरी का जीवन

विज्ञापन
फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज
विज्ञापन
लखनऊ। फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज का पोस्टर बुधवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में लॉन्च किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज ऐसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने असंभव काम को भी संभव बना दिया। दुनियाभर में उनके करोड़ों भक्त हैं और यह फिल्म उन्हें सुखद अहसास कराएगी।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने कहा कि फिल्म उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं को भी उजागर करेगी। यह फिल्म उनके भक्तों के लिए बड़ा उपहार है। मशहूर फिल्म निर्देशक पद्मश्री मधुर भंडारकर ने कहा, फिल्म बाबा के निजी जीवन को भी दिखाएगी। अवसर पर फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर, अभिनेता सुबोध भावे, अभिनेत्री समीक्षा भटनागर, मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी, फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर कविता रायजादा, गौरीशंकर, सौम्या सिंह, मोहित दुबे, कार्तिक मल्लूर, भातखंडे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन, एडीएम आगरा विकास प्राधिकरण आनंद सिंह और शंकरी सिंह आदि मौजूद रहे। चार साल की रिसर्च के बाद शुरू हुई फिल्म

चार साल की रिसर्च के बाद शुरू हुई फिल्म : फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर ने बताया कि चार वर्ष तक बाबा के जीवन के बारे में रिसर्च करने के बाद स्क्रिप्ट तैयार की गई। उनके बारे में जानकारियां जुटाई गईं और उनसे जड़े लोगों व परिवार से बातचीत कर कहानी को आकार दिया गया। बाबा नीब करौरी का किरदार निभा रहे मराठी कलाकार सुबोध भावे ने बताया कि मुझे लगता है कि इस किरदार के लिए खुद बाबा ने ही मुझे चुना है। मेरा कोई ऑडिशन नहीं हुआ, सीधे निर्देशक ने मुझे इस रोल को निभाने के लिए कहा। हितेन तेजवानी ने कहा कि फिल्म में काम करने से पहले मैं बाबा नीब करौरी के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानता था। निर्देशक ने मुझे उनके बारे में बताया और जब मैं कैंची धाम पहुंचा तो लगा कि जैसे दुनिया की सबसे शांत और सुकून वाली जगह आ गया हूं। फिल्म में लखनऊ भी दिखेगा
विज्ञापन

निर्देशक शरद सिंह ठाकुर ने बताया कि फिल्म में लखनऊ को भी दिखाया गया है। 1960 के आसपास लखनऊ में जब बाढ़ आई थी, तब बाबा यहीं पर थे। बाढ़ का पानी उनके आश्रम तक पहुंच गया था।

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मधुर भंडारकर व अन्य। इस मौके पर फिल्म से ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें