फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन जनरल कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 04 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार तड़के करीब 4:52 बजे उस वक्त आग लग गई जब यह ट्रेन मानकनगर और अमौसी स्टेशन के मध्य से गुजर रही थी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि जंक्शन पैनल में लगी आग फैलने से पहले ट्रेन रोककर उसपर काबू पा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस अपने नियत समय से गोरखपुर से चली थी।
विज्ञापन

जंक्‍शन बॉक्स के पैनल में लगी आग

लखनऊ जंक्शन होते हुए जब यह गाड़ी सुबह तड़के लगभग 4.52 बजे मानक नगर और अमौसी स्टेशन के मध्य से गुजर रही थी उसी समय जनरल कोच के जंक्शन बॉक्स से धुआं निकलने लगा और कुछ देर में ही उसमें आग लग गई। गार्ड ने सूचना मिलते ही ट्रेन को अमौसी के पास रुकवाया।

रेलकर्मियों ने आग पर काबू किया और उसको दुरुस्त कर 5.58 बजे रवाना कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर सुमित गर्ग ने बताया कि कोच में लगे जंक्शन बॉक्स के पैनल जिसमें बैटरी लगी होती है, उसमें अचानक धुआं निकलने के बाद आग लगी।

आग कैसे लगी है यह जांच का विषय है। गोरखपुर को इसकी सूचना दी जा चुकी है। वहां ट्रेन पहुंचने केबाद ही जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें