फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हुक्का बार और होटल चेन संचालन की बनेगी सख्त नियमावली, ड्राफ्ट तैयार कर मांगी विधिक राय

Thu, 13 Apr 2023 10:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हुक्का बार और होटल चेन संचालन के लिए सख्त नियमावली बनाने के लिए शासन ने ड्राफ्ट तैयार किया है। जल्द ही यूपी कैबिनेट में नियमावली को लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार और विवादों में रहने वाले एक होटल चेन को नियमों के दायरे में लाने के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो इसके लिए शासन ने नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया है। विधिक राय मिलने के बाद जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बताते चलें कि देश भर में कोविड का प्रकोप बढ़ने के बाद सरकार ने हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद, छुपकर इसे संचालित करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी। यहां मादक पदार्थों के सेवन की भी शिकायतें मिलीं। इसी तरह प्रदेश में चर्चित होटल चेन को सख्त नियमों के दायरे में लाने की योजना है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में तीन दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर, पहली बार हो रहा है नगर निगम में चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली का बिल देगा 'झटका': 100 यूनिट वाले उपभोक्ताओं की दर में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, अन्य श्रेणी का ये हाल


शिकायतों के अनुसार, वह लोकल आईडी पर कुछ घंटों के लिए होटल का कमरा मुहैया कराता है। इससे अनैतिक गतिविधियों के साथ अपराध की आशंका बनी रहती है। इससे नियमों के तहत काम करने वाले होटल कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस होटल चेन के खिलाफ तमाम होटल कारोबारी और उनके संगठन शासन से गुहार भी लगा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें