फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश में कानून का राज, विकास की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में कानून का राज है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है। दूसरी तरफ विकास भी बयार बह रही है। ये बातें बुधवार को इंदिरानगर ए ब्लॉक में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या ने कहीं। वह भाजपा महानगर की तरफ से पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी। बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। योगी सरकार ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। भयमुक्त माहौल खत्म किया।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नहीं, राष्ट्र प्रथम होता है। इसी पथ पर पार्टी और उसके कार्यकर्ता अग्रसर हैं। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय सदस्यों को केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर विधानसभा में अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पार्टी और सरकार की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम में एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, पश्चिम विधानसभा में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें