फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामलीला मैदान में पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक, गूंजे वेदमंत्र

Fri, 25 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऐशबाग रामलीला मैदान में ​रूद्रा​भिषेक करते परिवार। -अमर उजाला 
विज्ञापन
लखनऊ। सावन की अमावस्या पर ऐशबाग रामलीला मैदान वेदमंत्रों से गूंज उठा जब शिव सेवा परिवार की ओर से आयोजित सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। अभिषेक हेतु ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल और 3 क्विंटल गाय का दूध मंगाया गया।
विज्ञापन


आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 27 पूजा चौकियों पर 5500 रुद्र विराजमान कर शिव परिवार की पूजा-अर्चना करवाई गई। प्रमुख आचार्य गिरिजाशंकर दीक्षित, डॉ. योगेश व्यास व शिवशंकर पांडेय ने पांच सहयोगी आचार्यों के साथ षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया।
मुख्य यजमान हरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पार्थिव प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम स्थल पर ही गड्ढा खोदकर किया गया। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी, वर्षा शुक्ला सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ऐशबाग रामलीला मैदान में रूद्राभिषेक करते परिवार। -अमर उजाला 

ऐशबाग रामलीला मैदान में रूद्राभिषेक करते परिवार। -अमर उजाला 

ऐशबाग रामलीला मैदान में रूद्राभिषेक करते परिवार। -अमर उजाला 

ऐशबाग रामलीला मैदान में रूद्राभिषेक करते परिवार। -अमर उजाला 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें