एलएमआरसी के अफसर वृंदावन योजना में रमाबाई रैली मैदान की पार्किंग की जमीन पर ‘सिस्टम स्टोरेज’ बनाने से डर हैं। इसका खुलासा मंगलवार को खुद आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बोर्ड बैठक के बारे में जानकारी देते हुए किया।
एलएमआरसी ने मेट्रो कार्य के लिए किराये पर आवास विकास परिषद से जमीन मांगी थी। परिषद ने एक महीने पहले वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-9 में बसपा सरकार में रमाबाई रैली मैदान में आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाई गई पी-4 पार्किंग को चार साल के लिए किराये पर आवंटित कर दिया।
इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया और मंजूर भी हो गया। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते समय आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले एलएमआरसी के कुछ अधिकारी उनसे मिलने आए थे।
उनका कहना था कि जो जमीन उनको दी जा रही है, उसकी जगह कोई दूसरी जमीन दे दी जाए तो ठीक होगा। उनका तर्क था कि जो जमीन दी गई है, वह बसपा सरकार में रमाबाई रैली मैदान की पार्किँग के रूप में विकसित की गई थी।