फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता से अभद्रता पर किसानों का टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा

Sat, 18 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन के नेता के साथ हुई अभद्रता पर भड़के किसानों ने शनिवार को लखनऊ रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित टोल प्लाजा पर हंगामा कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शेखपुरा स्थित निगोहा दखिना के टोल प्लाजा पर चले भाकियू कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन से करीब पांच घंटे तक टोल की वसूली न हो पाने से वाहनों का आवागमन बिना टोल शुल्क के चला।

हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने टोल प्लाजा संचालित कराने वाली कंपनी के साथ बातचीत कर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की छह मांगों को पूरा कराया। इसके बाद ही सुबह 11 बजे से चल रहा धरना-प्रदर्शन शाम चार बजे खत्म हो पाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

स्‍थानीय निवासियों से नहीं होगी वसूली

टोल प्लाजा संचालन कंपनी ने हंगामा खत्म कराने के लिए ऐलान किया कि उक्त टोल प्लाजा के दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों से अब किसी भी तरह के शुल्क की वसूली नहीं होगी। खेती किसानी से जुड़े वाहनों को भी टोल से गुजरने पर रियायत मिलेगी।

इस टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन से जुड़े एक स्थानीय नेता का टोल शुल्क वसूली को लेकर वहां मौजूद कर्मियों से विवाद हुआ था।

इसकी खबर फैलते ही भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अगुवाई में वहां पहुंचे और टोल प्लाजा कर्मियों को खदेड़ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें