फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर मोदी के आपत्तिजनक कार्टून से बवाल, 'आप' नेता पर लगाया आरोप

Fri, 03 Mar 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक कार्टून ट्विटर पर पोस्ट किए जाने से बृहस्पतिवार को बवाल खड़ा हो गया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्टून से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने विभूतिखंड थाने में राष्ट्रद्रोह, आईटी एक्ट, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि कार्टून मितेश पटेल नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया है। वह आम आदमी पार्टी का नेता है।
विज्ञापन

आरोपी के गुजरात से होने का अनुमान

सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि कार्टून में प्रधानमंत्री को बेहद आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है।

साइबर सेल सहित पुलिस पड़ताल कर रही है कि यह कार्टून किसने और कहां से पोस्ट किया है?

आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़ा है या नहीं, इस बारे में छानबीन की जा रही है। आरोपी के गुजरात का होने की जानकारी मिली है। उसके घर का पता तलाशा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें