फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: तेंदुए की हत्या मामले में गिरफ्तारी पर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया 10 किमी लंबा जाम

Mon, 08 Apr 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच जिले के ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार देने के मामले में पुलिस व वन विभाग ने केस दर्ज कर रविवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे भड़के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर 10 किमी लंबा जाम लगाकर जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ, एसडीएम व एसओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई को गलत मान रहे हैं। स्कूली वाहन, बस व ट्रक जाम में फंसे हुए हैं।

दरअसल, कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी गांव में शुक्रवार सुबह एक मादा तेंदुआ पहुंच गया था। उसने सात ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे वनाधिकारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच की। वन क्षेत्राधिकारी ने मामले में दो नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। रविवार रात मोतीपुर पुलिस ने नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए।

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जाम लगने की सूचना पाकर मोतीपुर एसओ हेमंत गौड़, सीओ अरुण चंद्र व एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। इस दौरान मार्ग पर 10 किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें