फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की बात पर सपा आफिस में हुआ जूता-लात

Tue, 20 Jan 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के नगर ग्रामीण इकाई कार्यालय में सोमवार की शाम महासचिव विनोद प्रजापति और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गिरीश कुरील के बीच जमकर लात घूंसे चले।
विज्ञापन


कुर्सियां तोड़ी गईं, मेज पलट दी और पर्दे भी फाड़ दिए गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने गिरीश कुरील को मारपीट और हंगामा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

पता चला है कि गिरीश कुरील को पार्टी के नगर ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव से अपना बकाया 25 हजार रुपये लेना था। जिसकी मांग करने के लिए वह नवीन मार्केट स्थित पार्टी आफिस जा पहुंचे।
विज्ञापन


उस समय जनता दरबार लगा हुआ था। गिरीश कुरील का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उसे सपा में शामिल कराने के लिए पैसे लिए थे।

पार्टी में शामिल नहीं करने पर वह अपने पैसे मांगने गया था। वहां पर जिलाध्यक्ष के मौजूद नहीं होने पर कुरील ने महासचिव विनोद प्रजापति से रुपये की मांग की।
विज्ञापन

एक घंटे तक चला हंगामा

विनोद ने पैसे के लेन-देन की बात से इंकार करते हुए उसे कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इस पर गिरीश कुरील ने वहां रखी मेज को गुस्से में पलट दिया।

जिससे उसके ऊपर रखे रजिस्टर और अन्य कागजात जमीन पर बिखर गए। कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने गिरीश को रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी धक्का दे दिया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

जिससे कार्यालय के पर्दे भी फट गए। वहां रखा कंप्यूटर भी टूट गया। करीब एक घंटे तक नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में जमकर हंगामा चलता रहा।

इसी बीच किसी ने नीचे बैठे पुलिस वालों को सूचना दे दी। पुलिस गिरीश कुरील को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां 151 में उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

इधर, इस मामले में जब नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें