कैसरबाग के हुसैनगंज चौराहे पर रविवार देर रात करीब 8.40 बजे पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक अजमल बाइक से पहुंचा। पुलिस ने कागजात मांगे तो उसने फोटोकॉपी दिखाया। पुलिस ने ओरिजिनल दिखाने को कहा तो वह भिड़ गया।
उसने अपनी बहन नेहा शर्मा को फोन कर बुलाया। बहन वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ जुट गई। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई। भीड़ और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति कई बार बनी। स्थिति बेकाबू देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
ढाई घंटे तक चला हंगामा
प्रदर्शन के दौरान करीब ढाई घंटे तक हुसैनगंज चौराहे से हजरतगंज की तरफ आने वाले रास्ते पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्गों से संचालित करवाया। हंगामा रात करीब 11 बजे समाप्त हुआ।