फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर जानलेवा हमला, हड़ताल

Wed, 10 May 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बवाल के बाद टूटा पड़ा कांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी यूनिट में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रेजीडेंट रूम की खिड़की का शीशा तोड़कर डाक्टर के पेट में घोपने की कोशिश की।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने में रेजीडेंट के दाएं हाथ की कोहनी में शीशा आरपार कर गया। मारपीट, अभद्रता और हंगामे के बीच डर कर स्टाफ वहां से भाग गया। मरीज-तीमारदारों में अफरातफरी मच गई।

देर रात हुई इस घटना का पता सुबह जब रेजीडेंट डॉक्टरों को चला तो उन्होंने हड़ताल का ऐलान कर इमरजेंसी में इलाज बंद कर दिया। दोपहर दो बजे तक काम पूरी तरह से ठप रहा और इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जबकि एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी के सात केस टालने पड़े। 12 घंटे तक मरीजों की भर्ती बंद रही। डेढ़ सौ से अधिक गंभीर मरीज लौटाए गए।

इस तरह हुआ बवाल

बवाल के बाद तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
मौलवीगंज के अब्दुल रहमान (45) को सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या के बाद परिवारीजन सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. विकास ने मरीज को देखने के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद आईसीयू लेकर चले गए।

डॉक्टर विकास ने मरीज को आईसीयू में कार्डियक मसाज देने के साथ सीपीआई दिया और ईसीजी जांच कर हालत की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद उन्होंने परिवारीजनों को बताया कि हालत बहुत गंभीर है, कुछ जांचें करवानी पड़ेगी।

इसके बाद वह दोबारा मरीज के पास पहुंचे और उसको मैनेज करने में जुट गए। करीब 12 बजकर 45 मिनट पर मरीज की मौत हो गई। डॉ. विकास ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी तो चार लोग आईसीयू में घुसे और शव बाहर लेकर निकल गए।

इसके बाद डॉ. विकास फिर से इमरजेंसी कक्ष में आ गए। इसी दौरान करीब 30 से 35 लोग इमरजेंसी यूनिट में गालल गलौज करते हुए घुसे और डॉक्टर विकास को पकड़ लिया।

डॉक्टर को दौड़ा कर पकड़ा और बुरी तरह पीटा

हमले में घायल हुआ डॉक्टर - फोटो : amar ujala
डॉक्टर विकास ने बचने की कोशिश की तो भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उनपर हमला बोल दिया। वे जान बचाने के लिए इमरजेंसी रेजिडेंट चेंजिंग रूम की ओर दौड़े तो हमलावरों ने उनको दौड़ा कर पकड़ लिया और बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया।

डॉक्टर के साथ बेरहमी और बर्बरता के साथ मारपीट की घटना होते देख मरीज और तीमारदार भाग खड़े हुए। तो इमरजेंसी में डयूटी कर रहे दूसरे डॉक्टर, स्टाफ और अन्य कर्मचारी जान बचाने के लिए शौचालय में छुप गए।

इस दौरान हमलावर डॉक्टर विकास को लात घुसों से पीटते रहे। इससे वह पूरी तरह बेसुध हो गए। इस दौरान हमलावरों ने इमरजेंसी में रखे सैंपल कलेक्शन ट्यूब, बीपी मशीन और अन्य कई मेडिकल उपकरण तोड़ डाले।

हमलावर बोले- इसको तलवार से काट दो

- फोटो : amar ujala
घायल डॉक्टर के साथियों ने बताया कि जानलेवा हमला करने वाले तीमारदारों ने इमरजेंसी में पड़े स्टूल से दरवाजे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद एक हमलावर ने टूट हुए कांच को उठाकर डॉ. विकास के पेट में घोंपने की कोशिश की।

डॉ. विकास ने जान बचाने के लिए बेसुध हालत में अपना दायां हाथ आगे कर दिया। इससे कांच का नुकीला हिस्सा पेट में घुसने की बजाए कोहनी को आर-पार कर गया।

हाथ में कांच घुसने और खून निकलने के बाद विकास पूरी तरह बदहवासहो गए तो हमलावरों ने उनको उठाकर बेड के नीचे फेंक दिया। इसी बीच एक हमलावर ने कहा कि इसको तलवार से काट दो।

इसके बाद हमलावरों ने फिर से उनपर हमला बोला और दोबारा बुरी तरह पिटाई कर दी। डॉ. विकास जब पूरी तरह बेसुध हो गए तो सभी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

लड़कियों से अश्लील हरकतें और दी गालियां

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा - फोटो : amar ujala
डॉ. विकास के साथियों का कहना है कि हमला करने वाले तीमारदारों का मारपीट से मन नहीं भरा तो डॉक्टर का मोबाइल, पर्स और चेन लूट ले गए।

विभाग के डॉक्टरों का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ मरीजों और तीमारदारों के साथ भी धक्का मुक्की की गई और उनको भी थप्पड़ मारा गया।

कुछ मरीजों के तीमारदारों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई और लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने केसाथ उनको भद्दी-भद्दी गालियां दी। इमरजेंसी में ये तांडव देख मरीज और तीमारदार जैसे-तैसे वहां से भाग खड़े हुए।

लड़कियों से अश्लील हरकतें और दी गालियां
डॉ. विकास के साथियों का कहना है कि हमला करने वाले तीमारदारों का मारपीट से मन नहीं भरा तो डॉक्टर का मोबाइल, पर्स और चेन लूट ले गए। विभाग के डॉक्टरों का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ मरीजों और तीमारदारों के साथ भी धक्का मुक्की की गई और उनको भी थप्पड़ मारा गया।

कुछ मरीजों के तीमारदारों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई और लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने केसाथ उनको भद्दी-भद्दी गालियां दी। इमरजेंसी में ये तांडव देख मरीज और तीमारदार जैसे-तैसे वहां से भाग खड़े हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें