फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी दोगुनी उम्र के लड़कों से करवा रही थी नाबालिग बहनों की शादी, रुकवाने पर किया हंगामा

Tue, 18 Apr 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल चौराहे पर शादी रुकवाने पर हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में जानकीपुरम के अटल चौराहे के पास रविवार रात झोपड़पट्टी में रहने वाली नाबालिग बहनों का शादी समारोह पावर विंग एनजीओ की पदाधिकारियों ने रुकवा दिया।
विज्ञापन


पावर विंग की अध्यक्ष सुमन रावत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक दूल्हा भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़कर थाना ले जाया गया। हालांकि, रात को थाने में बैठे दूल्हे को छोड़कर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।

सुमन रावत का कहना है कि बच्चियों की उम्र 14 व 16 वर्ष है। दोनों अत्यंत गरीब परिवार की हैं और दादी ने कुछ दिन पहले दोगुनी उम्र के बाराबंकी और सीतापुर निवासी युवकों से उनकी शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार रात झोपड़पट्टी के एक खाली प्लॉट में शादी समारोह चल रहा था तभी किसी ने पावर विंग को फोन कर सूचना दे दी। सुमन रावत अपने साथ अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। 
विज्ञापन

पावर विंग के पदाधिकारियों को घेरा

मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : amar ujala
पावर विंग की टीम ने नाबालिग के विवाह को कानूनन जुर्म बताते हुए बच्चियों के परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। वर-वधू पक्ष ने पावर विंग के पदाधिकारियों को घेर लिया।

धक्का-मुक्की और हंगामा होने पर सुमन रावत ने फोन कर पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस को देखते ही 35 वर्षीय बाराबंकी का दूल्हा मंडप से भाग निकला। सीतापुर से आए 30 वर्षीय दूल्हे को परिवार सहित पकड़कर थाना भ‌िजवा दिया गया।

सोमवार सुबह सुमन रावत जानकीपुरम थाने पहुंची तो पता चला कि दूल्हे को रात को ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने एसएसआई यशकांत से जानकारी मांगी तो उसने टरका दिया। एसएसआई का कहना था कि पुलिस को शादी रुकवाने का अधिकार नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें