महंत परमहंस दास द्वारा अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित महंत नृत्यगोपाल दास के समर्थक, शिष्यों, संतों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि महंत के खिलाफ वे कोई अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके शिष्य संत आनंद शास्त्री ने कहा कि महंत परमहंस दास को चैनलों पर आने का शौक है तो पहले वे अपना ज्ञान बढ़ाएं।
अज्ञानता, मूर्खता व ओजस्विता के लिए टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने न्यास अध्यक्ष पर जो टिप्पणी की है वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती, हमने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।