फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा के लिए रात को अचानक क्यों खुला लखनऊ का ये दफ्तर!

Thu, 28 May 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर की पूर्व सांसद और सपा से बर्खास्त नेता अमर सिंह की करीबी जयाप्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए बुधवार रात साढ़े नौ बजे आरटीओ दफ्तर खोला गया।
विज्ञापन


सियासी हलकों में इसे विधान परिषद के लिए मनोनयन से जोड़कर देखा जा रहा है। एक नाटकीय घटनाक्रम में बुधवार रात साढ़े नौ बजे आरटीओ दफ्तर खुला और अभिनेत्री जयाप्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया।

विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन की गहमागहमी के बीच आजम की धुर विरोधी और रामपुर की पूर्व सांसद का देर रात डीएल बनाए जाने को लेकर कई तरह की अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दस मिनट में बन गया जयाप्रदा का लाइसेंस

कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में जयाप्रदा का डीएल बनवाने के लिए पहले शाम सात बजे का समय तय था।

इसके लिए परिवहन विभाग के एक बड़े अफसर ने दोपहर बाद आरटीओ का जायजा भी लिया और जयाप्रदा का डीएल बनाने की चर्चा की।

रात करीब 9:20 बजे जयाप्रदा आरटीओ दफ्तर पहुंचीं। इसके बाद आनन-फानन में डीएल बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। महज 10 मिनट में डीएल के बायोमीट्रिक टेस्ट की औपचारिकताएं हुईं और जयाप्रदा वहां से निकल गईं।

आरटीओ सगीर अहमद अंसारी ने जयाप्रदा का लर्निंग डीएल बनाए जाने की पुष्टि की। विधान परिषद एवं विधानसभा का सदस्य बनने वाले प्रत्याशी के लिए उस राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।

माना जा रहा कि विधान परिषद में जयाप्रदा का मनोनयन करने को यूपी में निवास का साक्ष्य पेश करने के लिए आनन-फानन में लर्निंग डीएल का बनवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें