फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर आरटीओ दरोगा की पत्नी से चेन लूट

Sun, 27 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी में खुद को किरायेदार बताकर आरटीओ दरोगा धीरेंद्र सिंह के घर में घुसे बदमाश ने उनकी पत्नी पर डिफेंस स्प्रे डालकर सोने की चेन लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरोगा की पत्नी शशि सिंह के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक मास्क लगाकर उनके घर पहुंचा। उसने खुद को साई स्टेट कॉलोनी में किराये पर रहने वाला बताया और एक कमरा किराये पर लेने की बात कही। उन्होंने उसे घर के अंदर बुलाकर भूतल का कमरा दिखाया। किराये की बात होने के बाद युवक ने पानी मांगा और कैब बुक करने की बात कहकर पोर्च में सीढ़ी पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने उनके चेहरे पर डिफेंस स्प्रे डाल दिया। आंखों के सामने कुछ न दिखने पर आरोपी ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली और भागने लगा। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मास्क निकालकर भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें