बता दें कि नए सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत प्रदेश के 68 हजार निजी विद्यालयों की मैपिंग की गई है। यहां की 6.80 लाख से अधिक सीटों पर इस साल प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जबकि पिछले साल 3.34 लाख से अधिक आवेदन आए, 2.52 लाख आवेदन स्वीकृत हुए और 1.85 लाख सीटें एलॉट हुई हैं। जबकि 1.41 लाख से ज्यादा प्रवेश भी सुनिश्चित हुए हैं।
सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि डीएम कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीएसए व बीईओ कार्यालय में आरटीई हेल्पडेस्क बनाई जाए। यहां पर ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ अभिभावकों का ऑनलाइन आवेदन कराए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इसके प्रचार व इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएंगे।