फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में सीएम योगी का संज्ञान, एसआईटी गठित; पांच दिन में रिपोर्ट सौंपेगी

Mon, 19 Jan 2026 06:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नोएडा में इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर पांच दिन में रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा हादसे में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन


16 जनवरी की रात नोएडा के सेक्टर-150 में टी प्वाइंट के पास एक कार रेलिंग तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में गिर गई थी। कई घंटे तक मदद मांगने के बावजूद मदद नहीं मिली थी। पिता के सामने ही कार सवार इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। मामले में कई अफसरों पर कार्रवाई भी हुई है। अब मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान ले लिया है। 
 
विज्ञापन

नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत केस - फोटो : अमर उजाला

अफसरों से मामले की जानकारी ली

सीएम योगी ने अफसरों से मामले की जानकारी ली। उनके निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी में मंडलायुक्त मेरठ, एडीजी जोन मेरठ और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर शामिल हैं। एसआईटी को जांच के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि इंजीनियर की मौत के पीछे किन किन विभाग के कौन से अफसरों की लापरवाही रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें