फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : प्रवेश न लेने वाले बड़े स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों का दाखिला न लेने वाले शहर के हाई प्रोफाइल स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी दशा में निजी स्कूल चयनित बच्चों को प्रवेश देने से इन्कार नहीं कर सकते हैं।



जिन विद्यालयों को नोटिस दिया गया है उनमें गुरुकुल एकेडमी, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल, डी मॉस्क स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल और सिटी मांटेसरी स्कूल की सभी शाखाएं शामिल हैं। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि आरटीई के तीन चरणों में चयनित बच्चों को प्रवेश देने से इन्कार करने पर इन स्कूलों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


31 मार्च तक सभी स्कूलों को प्रवेश लेने की चेतावनी दी गई है। बीएसए ने कहा कि इस बार सीटों की संख्या पर्याप्त है। ऐसे में चारों चरणों में चयनित सभी बच्चों को प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन




अब अगले साल ही आवेदन का मौका



आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चौथे चरण में आवेदन का मौका बुधवार को समाप्त हो गया। जो अभिभावक आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें अब अगले साल ही मौका मिलेगा। आवेदनों का सत्यापन बृहस्पतिवार से शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। अंतिम चरण में 2100 से अधिक आवदेन आए हैं। 24 मार्च को लॉटरी से बच्चों का चयन होगा। फिर अगले दो दिनों में स्कूल आवंटन सूची जारी हो जाएगी। अभिभावक स्कूल आवंटन की सूची वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें