लखनऊ। एंजल्स फाउंडेशन ने नेशनल पीजी कॉलेज के छात्राओं को यशस्वी महिला शिक्षा और कौशल विकास योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति पाने वालों में गुंगुन यादवनी, स्मृति कश्यप, अंशिका जादोन, वंशिका नोधी, और मानवी तिवारी रहीं। सिद्धि गुप्ता ने 50 फीसदी छात्रवृत्ति पाई।