लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन विद्यालयों में प्रवेश नहीं लिए जाएंगे, वहां शिकायत मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचेंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
जिले में चयनित बच्चों का समय से प्रवेश हो सके, इसकी तैयारी की गई है। आरटीई समन्वयक अखिलेश अवस्थी ने बताया कि इस बार पहले चरण में 7587 और दूसरे चरण में 6465 बच्चों का चयन हुआ है। इन बच्चों को 28 फरवरी तक स्कूलों में प्रवेश मिल जाए, यह लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार व मंगलवार दो दिनों में करीब 1800 से अधिक बच्चों को सत्र 2025-26 में निशुल्क प्रवेश दिलाया जा चुका है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकरियों को भी अभिभावकों का सहयोग करने का निर्देश दिया है। साथ ब्लॉक स्तर पर बीईओ को मॉनीटरिंग करने के लिए कहा गया है। (संवाद)