फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नवरात्र में दलित कन्याओं का पूजन कराएगा संघ, दलित और पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने की कोशिश, ये है योजना

Mon, 27 Mar 2023 10:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरा, लखनऊ

सार

दलित समाज में अपनी पैठ बनाने के लिए आरएसएस दलित कन्याओं का पूजन नवरात्र में कराएगा। इसके लिए संघ सामाजिक समरसता कार्यक्रम चला रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध प्रांत में सामाजिक समरसता के तहत नवरात्र में दलित कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम शुरू कराएगा। खासतौर पर वाल्मीकि समाज की बेटियों का सामूहिक पूजन कराया जाएगा।

विज्ञापन


संघ ने दलित और पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने के लिए सामाजिक समरसता कार्यक्रम शुरू किए हैं। चैत्र नवरात्र में अवध प्रांत के गांवों में समाज के प्रमुख और प्रभावशाली लोगों के जरिए दलित कन्याओं के सामूहिक पूजन के कार्यक्रम का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें - पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा, यूपी में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की नई टीम में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर


यूं तो कन्या पूजन में सभी जातियों की बेटियों को शामिल किया जाएगा। लेकिन वाल्मीकि समाज की कन्याओं के पूजन पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की रणनीति है। दलित कन्याओं को गोद लेने के भी कार्यक्रम होंगे। इसके तहत समाज के प्रबुद्ध वर्ग लोगों को दलित बेटियों की शिक्षा, वस्त्र, स्वास्थ्य, विवाह की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके जरिए संदेश देने की कोशिश है कि संघ छूआछूत और भेदभाव के खिलाफ समरस समाज की स्थापना करना चाहता है। ऐसे कार्यक्रमों से दलित वर्ग के लोगों को संघ की किसी न किसी गतिविधि से जोड़कर विचारधारा और रीति-नीति से अवगत कराएंगे।

रामनवमी के दिन जगह-जगह राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम भी होंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भी 14 अप्रैल को संघ की ओर से अवध प्रांत के गांवों में संगोष्ठी का आयोजन होगा। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई, माल्यार्पण कार्यक्रम भी होगा। साथ ही सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें