फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस: प्रांत संघचालक के चुनाव 17 दिसंबर को, लखनऊ विभाग में अरविंद जैन बने विभाग संघचालक

Sat, 16 Dec 2023 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। उधर, अवध प्रांत के सात विभागों के संघ चालक के चुनाव में लखनऊ में अरविंद जैन और सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह नए संघ चालक चुने गए हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के अवध प्रांत के संघचालक और सह संघचालक का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। उधर, अवध प्रांत के सात विभागों के संघ चालक के चुनाव में लखनऊ में अरविंद जैन और सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह नए संघ चालक चुने गए हैं। जबकि शेष पांच विभागों में निवर्तमान संघचालक ही दोबारा चुने गए हैं।

विज्ञापन


संघ में महानगर, विभाग और प्रांत में संघचालक और सह संघचालक के चुनाव तीन वर्ष के अंतराल पर कराए जाते हैं। 3-10 दिसंबर तक अवध प्रांत के 27 महानगर और सात विभागों में चुनाव कराए गए हैं। रायबरेली में हरमेश बहादुर सिंह, बहराइच में परमेश्वर सिंह, गोंडा मे सौम्य अग्रवाल और अयोध्या में गंगाबक्श फिर से संघचालक चुने गए हैं। उन्नाव में भी पुराने संघचालक चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन की बैठक 19 को, इस बार शामिल होंगे अखिलेश यादव, ममता और नीतीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांच एजेंसियों ने फिर खंगाला सागर का कमरा, साथ ले गई किताबें और जूते


अवध प्रांत में वर्तमान में कृष्णमोहन संघचालक हैं और सुनील खरे सह प्रांत संघचालक हैं। 17 दिसंबर को अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य दोनों पदों पर चुनाव करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि वैसे तो मतदान की स्थिति नहीं आती है। लेकिन यदि विपरीत परिस्थिति में एक पद के लिए एक से अधिक स्वयंसेवक दावेदारी करते हैं तो कार्यकारिणी सदस्यों के हाथ खड़े कराकर सांकेतिक चुनाव कराया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें