फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा भरेगा संघ

Fri, 07 Feb 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए भगवा टोली ने प्रदेश में मुख्य रूप से मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस पर हमला बोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ लोगों में गुस्सा भरने की योजना बनाई गई है। इनकी मुस्लिम हितैषी छवि को मुद्दा बनाकर इन्हें घेरने की रणनीति तैयार हुई है।

मुख्य निशाना सपा और कांग्रेस पर होगा लेकिन बसपा को भी बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने बृहस्पतिवार को यहां विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे लोगों से जो कुछ और जिस अंदाज में कहा, उससे यह बात साफ हो गई है।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस बार चूके तो फिर लंबे समय तक हिंदुत्व विरोधी ताकतों के हाथों अपमानित व उत्पीड़ित होना पड़ेगा।

सह सरकार्यवाह ने कहा, लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि जाति के नाम पर वोट की ताकत हासिल करने वाले ये नेता इस बार सत्ता में आए तो हिंदुओं को और दीनहीन तथा उत्पीड़न का शिकार बनाकर छोड़ेंगे।
विज्ञापन


इनको वोट देने का मतलब देशद्रोहियों का समर्थन है। यह बात भी जनता को बताई जाए कि बम फोड़ने और लोगों की जान लेने वालों तथा इन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने वालों में कोई फर्क नहीं है। देश को संक्रमण काल से उबारने का अच्छा मौका है।
हम लोगों पर (संघ परिवार) बड़ी जिम्मेदारी है। हिंदुओं को एकजुट करके देश को आने वाले संकटों से बचाना है। जाति के सहारे राजनीति में मजबूत होने वालों की जड़ें काटनी होंगी। जातिवाद को बढ़ावा देने वाली ताकतों को परास्त करना होगा।
समारोह में परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेडकर, राष्ट्रीय मंत्री रमेश गड़ेरिया, पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हरेन्द्र कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामस्नेही, प्रो. रजनीश शुक्ल, राकेश जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल, लखनऊ महानगर छात्रा इकाई की पदाधिकारी सौम्या सिंह, वैशाली तिवारी पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजधानी में गुरुवार को निरालानगर सरस्वती कुंज में एबीवीपी की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह का शुभारम्भ करते डॉ. कृष्ण गोपाल।
लोगों को यह सब बताएगा संघ परिवारसह सरकार्यवाह ने कहा, लोगों को जगाने के लिए कुछ बातों के बारे में उन्हें समझाने की जरूरत है। इनमें सच्चर कमेटी की सिफारिशें भी प्रमुख हैं। लोगों को बताया जाए कि इसकी सिफारिशें किस तरह देश के एक और विभाजन की नींव रखने वाली व हिंदुओं को और मुसीबत में डालने वाली हैं।
अभी नहीं तो कभी नहीं उन्होंने कहा, देश ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। मौका भी है और माहौल भी। इसलिए सबको अपने-अपने मतभेद भूलकर केवल हिंदुत्व विरोधी राजनीतिक दलों को परास्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह चुनाव हिंदुओं के लिए स्वाभिमान हासिल करने का मौका है।
सोशल मीडिया के जरिये भी हमला बोलेंडॉ. कृष्णगोपाल ने सोशल मीडिया के जरिये भी विपक्षियों पर हमला बोलने की सलाह दी। कहा, चुनाव में यह मीडिया भी बड़ी भूमिका निभाने वाला है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं को खुद को तैयार करना है। साथ ही नाते-रिश्तेदारों से भी संपर्क करके अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का तुरंत जवाब देना है।
‘आप’ की काट में भी जुटा संघराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आम आदमी पार्टी ‘आप’ की काट में भी जुट गया है। जल्द ही भगवा टोली की तरफ से ‘आप’ के खिलाफ भी अभियान शुरू हो जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि आम आदमी के नाम पर बनी इस पार्टी पर ऐसे लोगों का कब्जा है जिनकी सोच मार्क्सवादियों व माओवादियों वाली है।
विज्ञापन

संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कार्यकर्ताओं को माओवाद, मार्क्सवाद व वामपंथी संगठनों की प्रासंगकिता खत्म होने के चलते यह सब चेहरा बदलकर नए प्रयोग से लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें