फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ-भाजपा पदाधिकारियों के निशाने पर प्रदेश के मंत्री, अमित शाह की मौजूदगी में लगाए उपेक्षा के आरोप

Thu, 25 Oct 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठे। पदाधिकारियों ने संगठन के मूल काडर की उपेक्षा का आरोप लगाया और साफ कहा कि दूसरे दलों से आए हुए कई मंत्री अपना समानांतर संगठन चला रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कई मंत्री उनका सुझाव मानना तो दूर उल्टे भाजपा के विरोधी लोगों के काम करके राजनीतिक समीकरण बिगाड़ रहे हैं। बैठक में अधिकारियों की भी मनमानी की शिकायत की गई।

विज्ञापन


बुधवार को एक रिसॉर्ट में आठ घंटे तक चली संघ परिवार की समन्वय बैठक में शाह ने सभी की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि 29 अक्तूबर को मंत्री भाजपा संगठन के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करें। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामत्री सुनील बंसल के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

मंदिर व हिंदुत्व से चुनावी समर सजाएगी भगवा टोली
भगवा टोली ने लोकसभा के चुनावी समर को मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे पर सजाने का फैसला किया है। शाह ने कहा कि मंदिर निर्माण का संकल्प यथावत है। मंदिर जरूर बनेगा। भाजपा का संगठन और सत्ता इस मुद्दे पर पूरी तरह संकल्पबद्ध है। मंदिर ही नहीं हिंदुत्व के अन्य सरोकारों पर भी काम से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। भाजपा का संकल्प समग्र हिंदुत्व है।
विज्ञापन


‘एससी/एसटी एक्ट’ पर सरकार सावधानी बरते
शाह ने ‘एससी/एसटी एक्ट’ पर आश्वस्त किया कि किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। पर, हिंदुओं की एकजुटता के लिए इनके सम्मान का ख्याल जरूरी है। जहां तक उत्पीड़न की शिकायतों का सवाल है तो सरकार इस तरह के मामलों को व्यक्तिगत रूप से देखें। इसके लिए जिलों में प्रभारी मंत्री और संगठन के प्रमुख लोगों की समिति बनाने का सुझाव भी दिया गया जो इस तरह की शिकायतें सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से बात करके समुचित और न्यायोचित कार्रवाई कराए। शाह ने कहा कि सरकार इस एक्ट का दुरुपयोग न होने दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें