फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर 90 लाख की चोरी

Thu, 02 Apr 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
गुडंबा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त मैनेजर दीपक वर्मा के जानकीपुरम सेक्टर-एच स्थित घर की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकालकर दो चोरों ने दो लाख की नकदी समेत 90 लाख रुपये सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय दीपक पत्नी के साथ इंदौर गए हुए थे।
विज्ञापन

दीपक वर्मा के अनुसार, वह एसबीआई की बागेश्वर शाखा में मैनेजर के पद से अक्तूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटा शिवांशु पुणे व देवांशु गुड़गांव में नौकरी करते हैं। शिवांशु की शादी अप्रैल में तय है। उसी सिलसिले में वह पत्नी के साथ 28 मार्च को बेटे की ससुराल इंदौर गए हुए थे। 31 मार्च सुबह लौटने पर दोनों कमरों व अलमारियों के ताले टूटे मिले। दीपक ने बताया कि चोर दो लाख की नकदी और कुल 88 तोला सोने के जेवर व महंगी साड़ियां चुरा ले गए।
डेढ़ घंटे तक घर में थे चोर
दीपक के अनुसार, कपड़े प्रेस करने वाले से पता चला कि 30 मार्च की रात डेढ़ बजे बाइक घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने पड़ोसियों के यहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें उन्हें चलती बाइक से उतरकर घर की बाउंड्री फांदते हुए एक चोर दिखा। दूसरा बाहर बाइक पर बैठा रहा। करीब 20-25 मिनट बाद वह भी दीवार फांदकर अंदर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बारी-बारी से दोनों बाहर आए। एक चोर पीले झोले में सामान लेकर कुछ दूर पैदल गया फिर बाइक पर बैठकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन

हेलमेट व सर्जिकल ग्लव्स मौके से मिले
पुलिस को घर के अंदर चोरों का हेलमेट व सर्जिकल ग्लव्स मिला है। दीपक ने बताया कि 29 मार्च की शाम बाइक सवार ने घर की रेकी भी की थी। चोरी में इस्तेमाल बाइक में आगे नंबर नहीं था जबकि पीछे आधी नंबर प्लेट टूटी हुई थी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
नौ मार्च को सेक्टर-जी में हुई थी चोरी
जानकीपुरम सेक्टर-जी निवासी व सहकारी निबंधन समिति की लखनऊ मंडल क्षेत्रीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त पद्मा अग्रवाल के घर नौ मार्च को बाइक से आए दो चोरों ने चोरी की थी। घर पर कोई नहीं था। वहां से जाते समय एक चोर घर में रखा हेलमेट भी पहनकर चला गया था। गुडंबा पुलिस दोनों चोरियों में इन्हीं चोरों के शामिल होने की संभावना की जांच कर रही है।

माैके पर जांच करती पुलिस।

माैके पर जांच करती पुलिस।

माैके पर जांच करती पुलिस।

माैके पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें