लखनऊ। सिंचाई विभाग की ओर से पानी की कटौती किए जाने से तीसरे जलकल की कठौता झील में पानी कम हो गया है। जितना पानी आता था, इन दिनों उससे कम पानी सिंचाई विभाग की ओर से छोड़ा जा रहा है। इससे यह समस्या पैदा हुई है।
जलकल के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र सिंह का कहना है कि करीब एक सप्ताह से मरम्मत कार्य के कारण सिंचाई विभाग कम पानी छोड़ रहा है। इससे कारण ही झील में पानी कम हुआ, मगर पेयजल आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। झील में करीब एक महीने का पानी स्टोर किया जा सकता है। तीसरे जलकल से इंदिरा और गोमतीनगर को पानी की आपूर्ति की जाती है और झील में पानी शारदा सहायक नहर से आता है। सिंचाई विभाग से बात हुई है, उसने कहा है कि पानी की आपूर्ति फिर से पूरी तरह बहाल की जा रही है।
कठौता झील का घटा जलस्तर।